Skip to main content

ऑप्शन DATA रीडिंग

 स्टॉक मार्केट में दो अच्छी बाते होती है पहला सपोर्ट एवम दूसरा रेजिस्टेंस और मार्केट की चाल इन्ही सपोर्ट एवम रेजिस्टेंस के बीच में ऊपर एवम नीचे की तरफ ट्रैवल करता रहता है एवम जैसे जैसे मार्केट में ट्रेडर्स द्वारा ट्रेड लिया जाता है वैसे वैसे इस सपोर्ट एवम रेजिस्टेंस में बदलाव होता रहता है।

मार्केट में अधिकतर ट्रेडर्स द्वारा चार्ट को देखकर मार्केट के ऊपर और नीचे जाने का अंदाजा लगाया जाता है ।

परंतु हम मार्केट के भविष्य में होने वाले उतार एवम चढ़ाव को चार्ट पर नही देखते बल्कि हम nse द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑप्शन चैन पर उसके डाटा को देखकर पता लगाते है की किसी स्टॉक अथवा इंडेक्स में सपोर्ट एवम रेजिस्टेंस कहां पर बन रहा है ताकि पता कर सके की कोई स्टॉक अथवा इंडेक्स की चाल आने वाले समय में ऊपर तरफ होगी अथवा नीचे तरफ।

मार्केट के ऊपर एवं नीचे चलने के कुछ नियम होते है जिनके आधार पर कोई स्टॉक अथवा इंडेक्स ऊपर एवं नीचे तरफ चलता है आइए इन नियमों को समझते है |.. 

मार्केट मे तो महत्वपूर्ण चीज होते है पहला सपोर्ट एवं दूसरा रीज़िस्टन्स कहलाता है मार्केट हमेशा इन्ही दो के बीच मे ट्रैवल करता रहता है |यदि इस सपोर्ट एवं रीज़िस्टन्स को हम अच्छे से अध्ययन कर ले अछे से अभ्यास करके समझ ले तब मार्केट की चाल को समझने मे आसानी होती है एवं उसके आधार पर हम profitable ट्रैड ले सकते है |

आइए समझते है की मार्केट कैसे चलता है |

सबसे पहले हमे गूगल पर सर्च करेंगे एनएसई ऑप्शन चैन|

जो पहली साइट आती है उसपर क्लिक करके NSE का ऑप्शन CHAIN खोल लेंगे और उसे डेस्कटॉप साइट कर लेंगे यदे मोबाईल मे खोलते है तब |

यहीं पर हम सपोर्ट एवं रीज़िस्टन्स का निर्धारण करेंगे ताकि मार्केट के MOVEMENT को समझ सके |

सपोर्ट एवं रीज़िस्टन्स ही इस ऑप्शन chain  की जान है |

इस NSE ऑप्शन CHAIN देखने पर यह चार भागों मे दिखता है | 

इन चार भागों के बीचों बीच मार्केट प्राइस जहाँ चल रहा होता है वहाँ पर लेफ्ट साइड से स्टार्ट करते हुए राइट साइड के अंत तक एक लाइन अपने दिमाग मे इमेज करेंगे और उस लाइन को प्रतिक्षण मानते रहँगे की मार्केट यही चल रहा है |

उसके बाद इस ऑप्शन चैन ऊपर साइड देखेंगे तब हमे काल साइड DATA दिखेगा एवं PUT साइड दाता दिखेगा उसेके बाद 

काल साइड मे सबसे ज्यादा जहाँ पर सबसे ज्यादा ओपन इन्टरिस्ट होगा वही रीज़िस्टन्स कहलाएगा एवं PUT साइड मे जहाँ पर सबसे ज्यादा ओपन इन्टरिस्ट होगा वही पर सपोर्ट कहलाएगा | मार्केट अन्य नियमों के साथ इसी सपोर्ट एवं रीज़िस्टन्स के बीच मे चलता रहता है |

यदि मार्केट अपने सपोर्ट के पास आता है तब हम CALL बाइ करते है और जब मार्केट अपने रीज़िस्टन्स के पास पहुँच जाता है तब हम वहाँ से हम PUT BUY करते है |


Comments

Popular posts from this blog

महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺

  🌺 महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺 भारतीय टेलीविज़न इतिहास के स्वर्ण युग के एक उज्ज्वल सितारे श्रीमान पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। B.R. चोपड़ा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक धारावाहिक “महाभारत” में निभाया गया कर्ण का किरदार आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में अमर है। उनका स्वर, उनकी आँखों का तेज, और अभिनय की गरिमा — सब मिलकर उन्हें “टेलीविज़न का कर्ण” बना गए। कर्ण के समान ही पंकज धीर का जीवन भी आत्मसम्मान और मर्यादा से भरा था। उन्होंने कभी लोकप्रियता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका अभिनय गहराई में उतरता था और संवादों में भावनाओं की आंच दिखती थी। 🎭 महाभारत के कर्ण से लेकर चंद्रकांता के शिवदत्त तक , उन्होंने हर किरदार को ऐसा जिया कि दर्शक उन्हें किरदार नहीं, बल्कि उस युग का व्यक्ति मानने लगे। उनकी बनाई “Abbhinnay Acting Academy” ने अनगिनत नए कलाकारों को अभिनय की कला सिखाई। वे मानते थे — “अभिनय सि...

मार्केट ज्ञान (शेयर बाजार अथवा स्टॉक मार्केट क्या है )

  अधिकतर स्टॉक मार्केट अथवा शेयर मार्केट की बात आते ही हमारे मन मे यह बात आती है की आखिर शेयर मार्केट अथवा स्टॉक मार्केट होता है और यहाँ पर कैसे कार्य कर सकते है आज हम बहुत ही सरल भाषा मे समझेंगे की शेयर मार्केट क्या होता है । बहुत ही कम कार्यवाही करके हम  ट्रैडिंग अर्थात dmat अकाउंट खोल सकते है जिसमे बहुत ही कम धनराशि की जरूरत पड़ती है | dmat account खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें  जिस प्रकार से हम किसी मार्केट अथवा बाजार मे जाकर अपनी आवश्यकता का समान उस बाजार से खरीदते है उसी प्रकार ऐसा समझिए की यदि किसी कंपनी मे का शेयर हमे  खरीदना है तब हम नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से उस कंपनी का शेयर खरीद सकते है ऐसा समझे की नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एक प्रकार का बाजार है जहाँ पर कम्पनियों के  शेयर अथवा स्टॉक खरीदने अथवा बेचने का कार्य किया जाता है |और जिस प्रकार सामान्य बाजार मे यदि दुकान खोलनी है तो हमे दुकान का पंजीयन इत्यादि करवाने की आवश्यकता पड़ती है उसी प्रकार से यदि हमे शेयर मार्केट मे शेयर अथवा स्टॉक की खरीददारी अथवा बिकवाली ...

अपने देश मे मिला लिथीअम का बहुत बडा भंडार अब बाहर देश से नहीं खरीदना पड़ेगा

  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले  में लगभग 59 लाख टन लिथियम मेटल का भंडार मिला है|  देश में पहली बार लीथियम का भंडार मिला है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है  ऐसा पहली बार है जब देश में इतनी बड़ी तादाद में लीथियम मेटल  का भंडार मिला है. भारत लीथियम मेटल समेत प्रमुख मिनरल की सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ  है. दरअसल एलेक्ट्रॉनिक   व्हीकल और मोबाइल फोन की बैटरी तैयार करने में लीथियम मेटल का प्रयोग  होता है. लीथियम की मांग को पूरी करने के लिए अभी  तक भारत दूसरे देशों में पर निर्भर रहा है लेकिन अनुमान है कि लीथियम भंडार मिलने से देश को मदद मिलेगी और देश अब  इस दिशा में आत्मनिर्भर हो सकेगा. लीथियम मेटल का भंडार देश के जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मिला है. जीएसआई ने अपने बयान में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Northern Union Territory of Jammu and Kashmir) के रियासी जिले में लगभट 59 लाख टन लीथियम मेटल का भंडार मिला है. देश में लीथियम का भंडार मिलने से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर और मो...