Skip to main content

ईश्वर प्रभू की कृपा

 आज ईश्वर प्रभू की कृपा से एक लेख लिख रहा हूँ आप सभी से विनम्र आग्रह है कि आप सभी इसे अंत तक ध्यान पूर्वं अवश्य ही पढ़े और अच्छा लगे तब अपने सगे संबंधियों मे शेयर भी करे एवं कमेन्ट भी करें तो आइए चलते है अपने लेख पर .. 

           ईश्वर प्रभु जब हमे कुछ देना चाहते है, कुछ समझाना चाहते हैं ,या कुछ सिखाना चाहते है ,हमसे अपना कुछ कार्य कराना चाहते है तब वह हमारी भयंकर परीक्षा लेते है जिसकी वजह से हमारा साहस टूटने लगता है मन चूर चूर होने लगता है प्रभु हमे ऐसे ऐसे गड्ढे में डालते है कि हम पूरी तरह से बिखरने पर आ जाते है परंतु हमे हारना नही है किसी भी परिस्थिति मे नहीं ,क्यों कि यह परीक्षा ईश्वर प्रभु की परीक्षा है तो हमे समझना ही होगा की यह बहुत ही कठिन परीक्षा तो होगी ही । क्यों कि ईश्वर प्रभु द्वारा इस ब्रम्हांड के अरबों लोगों में से परीक्षा हेतु हमको चुना गया है । वास्त्व में ईश्वर प्रभु हमे कुछ कार्य सौंपना चाहते है और वह कार्य हमे सौंपने से पहले हमे जांचना चाहते है कि क्या वह कार्य जो हम किसी को सौंपने जा रहे है उसको उसके आखिरी अंजाम तक  हम ले जा पाएंगे की नही ,पूर्ण कर पाएंगे की नही ,यह तो बहुत ही स्वाभाविक सी प्रक्रिया है  यह तो सामान्य मनुष्य भी करता है किसी भी कार्य को किसी को देने से पूर्व वह संतुष्ट होना ही चाहता  की उसके द्वारा दिया कार्य वह कर पाएगा की नहीं |जिसे हमे अच्छे से समझना ही होगा ।वास्तव में ईश्वर हमे इन भयंकर कठिनाइयों में इसीलिए डालते है ताकि हमारे अंदर की जो बुराइयां है वह पूर्णतः नष्ट हो जाए और इन बुराइयों  जैसे काम,क्रोध,लोभ,मोह,ईर्ष्या,द्वेष को पूर्णतः हमारे अंदर से नष्ट करने हेतु ईश्वर प्रभु द्वारा हमे इतनी विपरीत परिस्थिति में जानबूझकर कर डाला जाता है ताकि हमारे अंदर की इन बुराइयों को वह नाश कर सके क्यों कि ईश्वर प्रभु हमे अब नया बनाना चाहते है इसीलिए हमे अत्यंत कठिनाइयों में डाल रहते है एक परेशानी खत्म नहीं होती की ईश्वर प्रभु हमे दूसरी भयंकर वाली परेशानी डाल देते है फिर उसके एक के बाद एक अन्य परेशानी में डालते रहते है ऐसी प्रक्रिया ईश्वर प्रभु द्वारा तब तक की जाती है जब तक की हमारे मन से हमारे subconsious mind से पुरानी खराब आदतें ,खराब व्यवहार पूर्णतः नष्ट नही हो जाते ,जब तक की हम नए नही बन जाते।और जिस दिन हमारे अंतर्मन की सभी बुराइयां पूर्णतः नष्ट हो जाती है ईश्वर प्रभु द्वारा हमे वह कार्य सौप दिया जाता है जिसके लिये उनके द्वारा यह परीक्षा ली जा रही थी और  ईश्वर प्रभु द्वारा वह सारी व्यवस्था हमारे आस पास उपलब्ध करा दी जाती है जिससे की उनके द्वारा दिया गया कार्य पूर्णतः सिद्ध हो सके ,जिसके करने से हमे परम आनंद की अनुभूति होने लगती है और हमारा मन अनन्य सुख  का अनुभव करने लगता है। और हमे ईश्वर प्रभु मे अप्रतिम विश्वास हो जाता है और हमे लगता है  ईश्वर प्रभु कितने दयालू है कितने कृपालु है हमारी ईश्वर प्रभु मे अनन्य  भक्ति और आस्था हो जाती है  जिसके कारण हम हमारे पूर्व के सारे कष्ट को भूल जाते है और हमारे सारे कार्य भी एक एक करके व्यवस्थित होने लगते है |

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺

  🌺 महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺 भारतीय टेलीविज़न इतिहास के स्वर्ण युग के एक उज्ज्वल सितारे श्रीमान पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। B.R. चोपड़ा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक धारावाहिक “महाभारत” में निभाया गया कर्ण का किरदार आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में अमर है। उनका स्वर, उनकी आँखों का तेज, और अभिनय की गरिमा — सब मिलकर उन्हें “टेलीविज़न का कर्ण” बना गए। कर्ण के समान ही पंकज धीर का जीवन भी आत्मसम्मान और मर्यादा से भरा था। उन्होंने कभी लोकप्रियता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका अभिनय गहराई में उतरता था और संवादों में भावनाओं की आंच दिखती थी। 🎭 महाभारत के कर्ण से लेकर चंद्रकांता के शिवदत्त तक , उन्होंने हर किरदार को ऐसा जिया कि दर्शक उन्हें किरदार नहीं, बल्कि उस युग का व्यक्ति मानने लगे। उनकी बनाई “Abbhinnay Acting Academy” ने अनगिनत नए कलाकारों को अभिनय की कला सिखाई। वे मानते थे — “अभिनय सि...

मार्केट ज्ञान (शेयर बाजार अथवा स्टॉक मार्केट क्या है )

  अधिकतर स्टॉक मार्केट अथवा शेयर मार्केट की बात आते ही हमारे मन मे यह बात आती है की आखिर शेयर मार्केट अथवा स्टॉक मार्केट होता है और यहाँ पर कैसे कार्य कर सकते है आज हम बहुत ही सरल भाषा मे समझेंगे की शेयर मार्केट क्या होता है । बहुत ही कम कार्यवाही करके हम  ट्रैडिंग अर्थात dmat अकाउंट खोल सकते है जिसमे बहुत ही कम धनराशि की जरूरत पड़ती है | dmat account खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें  जिस प्रकार से हम किसी मार्केट अथवा बाजार मे जाकर अपनी आवश्यकता का समान उस बाजार से खरीदते है उसी प्रकार ऐसा समझिए की यदि किसी कंपनी मे का शेयर हमे  खरीदना है तब हम नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से उस कंपनी का शेयर खरीद सकते है ऐसा समझे की नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एक प्रकार का बाजार है जहाँ पर कम्पनियों के  शेयर अथवा स्टॉक खरीदने अथवा बेचने का कार्य किया जाता है |और जिस प्रकार सामान्य बाजार मे यदि दुकान खोलनी है तो हमे दुकान का पंजीयन इत्यादि करवाने की आवश्यकता पड़ती है उसी प्रकार से यदि हमे शेयर मार्केट मे शेयर अथवा स्टॉक की खरीददारी अथवा बिकवाली ...

अपने देश मे मिला लिथीअम का बहुत बडा भंडार अब बाहर देश से नहीं खरीदना पड़ेगा

  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले  में लगभग 59 लाख टन लिथियम मेटल का भंडार मिला है|  देश में पहली बार लीथियम का भंडार मिला है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है  ऐसा पहली बार है जब देश में इतनी बड़ी तादाद में लीथियम मेटल  का भंडार मिला है. भारत लीथियम मेटल समेत प्रमुख मिनरल की सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ  है. दरअसल एलेक्ट्रॉनिक   व्हीकल और मोबाइल फोन की बैटरी तैयार करने में लीथियम मेटल का प्रयोग  होता है. लीथियम की मांग को पूरी करने के लिए अभी  तक भारत दूसरे देशों में पर निर्भर रहा है लेकिन अनुमान है कि लीथियम भंडार मिलने से देश को मदद मिलेगी और देश अब  इस दिशा में आत्मनिर्भर हो सकेगा. लीथियम मेटल का भंडार देश के जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मिला है. जीएसआई ने अपने बयान में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Northern Union Territory of Jammu and Kashmir) के रियासी जिले में लगभट 59 लाख टन लीथियम मेटल का भंडार मिला है. देश में लीथियम का भंडार मिलने से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर और मो...