Skip to main content

भारत के प्रेरणादायी महान व्यक्तित्व

         जिस प्रकार सूर्य की रौशनी से सम्पूर्ण पृथ्वी का अंधकार नष्ट हो जाता है और सम्पूर्ण जगत प्रकाशवान हो जाता है  ठीक उसी प्रकार हमारे देश की धरती पर ऐसे अनेक लोगो ने जन्मलिया है जिनका जीवन  लोगो के लिए प्रेरणा की मिशाल है और जब हमारे जीवन के पथ में अँधेरा  दिखलाई पड़ता है तो इनके जीवन के आदर्श और उनके विचार हम सभी को प्रेरणा देते है और हमे आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते है हम ब्लॉग के अपने इस शृंखला मे अपने देश के कुछ ऐसे ही व्यक्तित्व के बारे मे चर्चा करेंगे |

एंग्री यंग मैन” के नाम से मशहूर हिंदी फिल्म जगत के महान कलाकार श्री अमिताभ बच्चन जिन्हे  “सदी के महानायक” के नाम से हम सभी जानते है अभिताभ बच्चन जिसके आवाज़ की दुनिया आज कायल है कभी इसी आवाज़ के चलते रेडियो के एक चैनल ने इन्हें काम देने से मना कर दिया था अमिताभ बच्चन जिस किरदार को निभाते है उसमे पूरी तरह से ढल जाते है जिसके जिसके चलते अमिताभ बच्चन  के आज भी इस उम्र में लाखो फैन है|

यहाँ तक की उनकी उपलब्धी का अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है की बड़ी बड़ी कंपनिया, सरकारे भी अपने प्रचार के लिए अमिताभ बच्चन को स्टार प्रचारक और ब्रांड एम्बेसडर के रूप में चुनती है उनके द्वारा अभिनीत टीवी पर पॉपुलर शो “कौन बनेगा करोडपति” इतना अधिक प्रसिद्ध  हुआ की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए. यदि कोई भी युवा यदि फ़िल्मी दुनिया में जाना चाहता है तो जरुर वह कही न कही अमिताभ बच्चन के अभिनय से जरुर प्रभावित होता है और इनसे सीख लेते हुए आगे बढने की कोशिश करता है|

अमिताभ बच्चन बालीवूड का एक ऐसा नाम जो आज भी करोडो लोगो के दिलो पर राज करते है भले ही आज उन्होंने महान उपलब्धिया हासिल की हो लेकिन उन्होंने कभी भी अपने आप को महानायक नहीं माना इतनी सफलता मिलने के बाद भी खुद को कमतर आकना उनका बडप्पन ही है आज के इस ज़माने में जहाँ लोग सिर्फ एक असफलता मिलने पर अपने आप को आसमान पर देखने लगते है और अभिमान से भर जाते है परंतु अमित जी इतनी सफलता प्राप्त करने के पश्चात भी हमेशा दुनिया के सामने सरल ही रहे है ऐसे महान व्यक्तित्व से हेमे सीख मिलती है कि हमे चाहे कितना ही मिलजाय उसका अभिमान किए बिना निरंतर अपने कर्म पर ध्यान रखना चाहिए |निरंतर कर्म करते रहना चाहिए ताकि मिली हुई कामयाबी को कायम रखा जा सके|

लेकिन वो कहते है न बड़ा वही होता है जो असफलताओ से भी सीखकर अपने जीवन में आगे बढे इसी की मिशाल पेश करते हुए अमिताभ बच्चन अपने जीवन में फिल्मो की शुरुआत करने के बाद लगातार 9 फिल्मे फ्लाप होने के बाद भी हार नही मानी और आज अमिताभ बच्चन सफलता के उस मंजिल पर है जहा की कल्पना भी लोग नही कर पाते है|

अमिताभ बच्चन के अनमोल सुविचार

1.आप जीवित रहने के लिए क्या करते है और आपके जीने का उद्देश्य क्या है इन दोनों में बहुत फर्क होता है |

2.यदि आप में लगन, धैर्य, हिम्मत, है तो आप किसी भी विकट परिस्थिति में उसका सामना करते हुए सफलतापूर्वक बाहर निकल कर आगे जा सकते है|

3. मै इस बात में कभी यकीन नही करताहूँ  की मै कभी भी सुपरस्टार रहा हूँ |

4. दुष्ट व्यक्ति का स्वाभाव हमेशा दुसरो के कार्य को बिगाड़ने का ही होता है जिस प्रकार एक वस्त्र काटने वाला चूहा कभी भी अपने पेट भरने के लिए कपड़े नही काटता है बल्कि वह तो सिर्फ केवल दुसरो को नुकसान करने के लिए ही ऐसा करता है|

5. मैंने कोई तकनीक का इस्तेमाल नही करता हु और न ही मैंने अभिनय का कोई विशेष प्रशिक्षण लिया है  मै जो भी कार्य करता हूँ  वो पूरे मेहनत के साथ ख़ुशी से करता हूँ  |

Comments

Popular posts from this blog

महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺

  🌺 महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺 भारतीय टेलीविज़न इतिहास के स्वर्ण युग के एक उज्ज्वल सितारे श्रीमान पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। B.R. चोपड़ा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक धारावाहिक “महाभारत” में निभाया गया कर्ण का किरदार आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में अमर है। उनका स्वर, उनकी आँखों का तेज, और अभिनय की गरिमा — सब मिलकर उन्हें “टेलीविज़न का कर्ण” बना गए। कर्ण के समान ही पंकज धीर का जीवन भी आत्मसम्मान और मर्यादा से भरा था। उन्होंने कभी लोकप्रियता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका अभिनय गहराई में उतरता था और संवादों में भावनाओं की आंच दिखती थी। 🎭 महाभारत के कर्ण से लेकर चंद्रकांता के शिवदत्त तक , उन्होंने हर किरदार को ऐसा जिया कि दर्शक उन्हें किरदार नहीं, बल्कि उस युग का व्यक्ति मानने लगे। उनकी बनाई “Abbhinnay Acting Academy” ने अनगिनत नए कलाकारों को अभिनय की कला सिखाई। वे मानते थे — “अभिनय सि...

मार्केट ज्ञान (शेयर बाजार अथवा स्टॉक मार्केट क्या है )

  अधिकतर स्टॉक मार्केट अथवा शेयर मार्केट की बात आते ही हमारे मन मे यह बात आती है की आखिर शेयर मार्केट अथवा स्टॉक मार्केट होता है और यहाँ पर कैसे कार्य कर सकते है आज हम बहुत ही सरल भाषा मे समझेंगे की शेयर मार्केट क्या होता है । बहुत ही कम कार्यवाही करके हम  ट्रैडिंग अर्थात dmat अकाउंट खोल सकते है जिसमे बहुत ही कम धनराशि की जरूरत पड़ती है | dmat account खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें  जिस प्रकार से हम किसी मार्केट अथवा बाजार मे जाकर अपनी आवश्यकता का समान उस बाजार से खरीदते है उसी प्रकार ऐसा समझिए की यदि किसी कंपनी मे का शेयर हमे  खरीदना है तब हम नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से उस कंपनी का शेयर खरीद सकते है ऐसा समझे की नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एक प्रकार का बाजार है जहाँ पर कम्पनियों के  शेयर अथवा स्टॉक खरीदने अथवा बेचने का कार्य किया जाता है |और जिस प्रकार सामान्य बाजार मे यदि दुकान खोलनी है तो हमे दुकान का पंजीयन इत्यादि करवाने की आवश्यकता पड़ती है उसी प्रकार से यदि हमे शेयर मार्केट मे शेयर अथवा स्टॉक की खरीददारी अथवा बिकवाली ...

अपने देश मे मिला लिथीअम का बहुत बडा भंडार अब बाहर देश से नहीं खरीदना पड़ेगा

  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले  में लगभग 59 लाख टन लिथियम मेटल का भंडार मिला है|  देश में पहली बार लीथियम का भंडार मिला है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है  ऐसा पहली बार है जब देश में इतनी बड़ी तादाद में लीथियम मेटल  का भंडार मिला है. भारत लीथियम मेटल समेत प्रमुख मिनरल की सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ  है. दरअसल एलेक्ट्रॉनिक   व्हीकल और मोबाइल फोन की बैटरी तैयार करने में लीथियम मेटल का प्रयोग  होता है. लीथियम की मांग को पूरी करने के लिए अभी  तक भारत दूसरे देशों में पर निर्भर रहा है लेकिन अनुमान है कि लीथियम भंडार मिलने से देश को मदद मिलेगी और देश अब  इस दिशा में आत्मनिर्भर हो सकेगा. लीथियम मेटल का भंडार देश के जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मिला है. जीएसआई ने अपने बयान में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Northern Union Territory of Jammu and Kashmir) के रियासी जिले में लगभट 59 लाख टन लीथियम मेटल का भंडार मिला है. देश में लीथियम का भंडार मिलने से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर और मो...