Skip to main content

चलो अन्याय करें

                                                         "  चलो अन्याय करें "

                    अन्याय की अति हो गई हे प्रभु कब आपका कल्कि अवतार होगा अन्याय की अति ऐसे कि देश की एक सर्वोच्च संवैधानिक संस्था मे निर्णय हेतु एक विवाद  "सहारा सेवी" जाता है जिसमे साल 2010 के आस पास सेवी के कहने पर यह  सर्वोच्च संवैधानिक संस्था सुनवाई करते हुए एकतरफा आदेश देती  है कि सहारा इंडिया परिवार ने गलत तरीके से देश की जनता से पैसा  लिया है जो कि 25000 करोड़ है इसे अविलंब देश की कंपनियों को रेगुलेट करने वाली  संस्था सेवी के बैंक अकाउंट मे जमा करे ताकि  सेवी निवेशकों को पैसा वापस करे और सहारा इंडिया परिवार को मजबूरन अपनी देश विदेश की संपतियों को बेंचकर सेवी के पास पैसा जमा करना पड़ता है ताकि निवेशकों का पैसा सेवी वापस करे लेकिन अभी दस साल (एक दशक ) बीत जाने के बाद भी सेवी द्वारा  25000 करोड़ मे से मात्र  200 करोड़ से भी कम पैसा निवेशकों का पैसा वापस कर पायी है क्या इतना  बड़ा काम है कि सेवी जैसी संस्था को निवेशकों का पैसा वापस करने मे एक दशक से भी ज्यादा का समय लग जाए सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब इसी संवैधानिक संस्था के द्वारा आदेश दिया जाता है कि  सुब्रत राय सहारा स्वयं उसके समक्ष पेश हो और सुब्रत राय सहारा उसके समक्ष पेश होने मे समर्थ नहीं होते तब उन्हे  संवैधानिक संस्था के आदेश की अवहेलना करने के जुर्म मे दो साल के लिए जेल भेज दिया जाता है उसी संवैधानिक संस्था को अब यह आदेशों की अवहेलना नहीं लगती कि देश के लाखों करोडों भोली भाली जनता की गाढ़ी कमाई का 25000 करोड़ रुपया जो की सेवी के पास सर्वोच्च संवैधानिक संस्था के आदेश से निवेशकों को भुगतान करने हेतु जमा हो चुका है निवेशकों को दस साल (एक दशक ) का समय हो जाने के बाद भी  वापस नहीं किया जा रहा है | अब जब निवेशकों का पैसा स्वयं सर्वोच्च संवैधानिक संस्था के आदेश से उसके अनुसार जमा हो चुका है तब उस पैसे को निवेशकों को वापस क्यों नहीं किया जा रहा है इसका निर्णय कौन करेगा | जब देश मे एक आतंकवादी को न्याय देने के लिए यही संवैधानिक संस्था रात दिन कार्य करके न्याय देना चाहती है तब क्या स्वयं देश के लाखों करोडों भोली भाली जनता के हित के लिए यही संवैधानिक संस्था रात दिन कार्य करके न्याय नही दे सकती इस विवाद मे जहां न्याय समय से नहीं मिलने  के कारण सहारा इंडिया परिवार का पैराबँकिंग डिवीजन  जो कि देश की दो लाख करोड़ की व्यावसायिक संस्था थी लगभग खत्म होने के कगार पर है वही उसके कर्मचारियों एवं निवेशकों तथा  उनके परिवार के सदस्यों की हालत बहुत बुरी तरह से खराब हो चुकी है उनके परिवार मे पता नहीं कितने लोग की शिक्षा प्रभावित हुई पता नहीं कितने लोगों की चिकित्सा सुविधा के अभाव मे मृत्यु हो गई तो पता नहीं कितने लोगों की रोजी रोटी चली गई पता नहीं कितने लोग आत्महत्या कर चुके है और पता नहीं कितने लोग आत्महत्या करेंगे | मेरे इस विचार से आप सभी सहमत अवश्य होंगे | इन संवेदनहीं उच्च संस्थाओं के बारे मे क्या कहे मुझे तो आजतक कोई नहीं मिला जो कहता हो कि न्याय भी है और समय से भी है सभी लोग यही कहते है कि "देर है अंधेर नहीं " देर क्यों भाई देर करने के लिए वेतन लेते हो ,ऐसी देर की नया व्यवस्था जिसमे लाखों करोड़ो लोगों कि शिक्षा खतरे मे हो, जान खतरे मे हो क्या उसको बदलने की जरूरत नहीं है ?"देर है अंधेर नहीं " कहावत बहुत सालों  पहले की है यह बहुत ही गलत है | मनुष्य मर जाए उसके बाद उसको न्याय मिले उसका क्या मतलब है | हे न्याय करने वालों अपने अंतर्मन से पूंछों क्या इस तरह का न्याय अन्यान नहीं है एक दिन सभी को ईश्वर के पास जाना है और उसको ईश्वर के समक्ष इन सभी सवालों का जवाब देना ही होगा कि आपने अपने पद के अनुरूप कार्य क्यों नहीं किया अपने अधिकारों का उचित उपयोग क्यों नहीं किया न्याय को देर से  देने का अन्याय क्यों किया जब अपने कार्यों का निर्वहन सही से नहीं कर पा रहे थे तब आपने क्यों अपने पद का त्याग  नहीं किया |क्यों न आपको कढ़ाई के उबलते तेल मे एक दशक तक रखा जाए | "मिलेगी सजा अवश्य मलेगी" कर लो अन्याय ईश्वर सब कुछ देख रहा है अन्याय करने वालों आज जिस दर्द एवं परेशानी से डर कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हो ईश्वर के पास जाकर वही दर्द 100 गुना होकर मिलेगा ध्यान रखिएगा |ईश्वर से यही कामना है कि देश के सभी इस तरह उच्च पदों पर बैठे लोगों को  शक्ति और सद्बुद्धि प्रदान करे की वह सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन न्याय पूर्वक कर सके |क्या जिस विवाद मे देश के लाखों करोड़ो लोगों का हित  का सवाल हो उस विवाद की सुनवाई एक आतंकवादी के न्याय की सुनवायी से अधिक आवश्यक नहीं है | पता नहीं कितने साल और लगेंगे तब तक तो कितने ही परिवारों के लोग तिल तिल करके मरते रहेंगे | किसी को देश एवं देश की जनता के हित से मतलब नहीं है सबको अपनी नौकरी एवं अपने परिवार से मतलब है | 

Comments

Popular posts from this blog

महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺

  🌺 महान कलाकार श्रीमान पंकज धीर का निधन (महाभारत के कर्ण) 🌺 भारतीय टेलीविज़न इतिहास के स्वर्ण युग के एक उज्ज्वल सितारे श्रीमान पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। B.R. चोपड़ा द्वारा निर्मित ऐतिहासिक धारावाहिक “महाभारत” में निभाया गया कर्ण का किरदार आज भी करोड़ों भारतीयों के दिलों में अमर है। उनका स्वर, उनकी आँखों का तेज, और अभिनय की गरिमा — सब मिलकर उन्हें “टेलीविज़न का कर्ण” बना गए। कर्ण के समान ही पंकज धीर का जीवन भी आत्मसम्मान और मर्यादा से भरा था। उन्होंने कभी लोकप्रियता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका अभिनय गहराई में उतरता था और संवादों में भावनाओं की आंच दिखती थी। 🎭 महाभारत के कर्ण से लेकर चंद्रकांता के शिवदत्त तक , उन्होंने हर किरदार को ऐसा जिया कि दर्शक उन्हें किरदार नहीं, बल्कि उस युग का व्यक्ति मानने लगे। उनकी बनाई “Abbhinnay Acting Academy” ने अनगिनत नए कलाकारों को अभिनय की कला सिखाई। वे मानते थे — “अभिनय सि...

मार्केट ज्ञान (शेयर बाजार अथवा स्टॉक मार्केट क्या है )

  अधिकतर स्टॉक मार्केट अथवा शेयर मार्केट की बात आते ही हमारे मन मे यह बात आती है की आखिर शेयर मार्केट अथवा स्टॉक मार्केट होता है और यहाँ पर कैसे कार्य कर सकते है आज हम बहुत ही सरल भाषा मे समझेंगे की शेयर मार्केट क्या होता है । बहुत ही कम कार्यवाही करके हम  ट्रैडिंग अर्थात dmat अकाउंट खोल सकते है जिसमे बहुत ही कम धनराशि की जरूरत पड़ती है | dmat account खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें  जिस प्रकार से हम किसी मार्केट अथवा बाजार मे जाकर अपनी आवश्यकता का समान उस बाजार से खरीदते है उसी प्रकार ऐसा समझिए की यदि किसी कंपनी मे का शेयर हमे  खरीदना है तब हम नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से उस कंपनी का शेयर खरीद सकते है ऐसा समझे की नैशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एक प्रकार का बाजार है जहाँ पर कम्पनियों के  शेयर अथवा स्टॉक खरीदने अथवा बेचने का कार्य किया जाता है |और जिस प्रकार सामान्य बाजार मे यदि दुकान खोलनी है तो हमे दुकान का पंजीयन इत्यादि करवाने की आवश्यकता पड़ती है उसी प्रकार से यदि हमे शेयर मार्केट मे शेयर अथवा स्टॉक की खरीददारी अथवा बिकवाली ...

अपने देश मे मिला लिथीअम का बहुत बडा भंडार अब बाहर देश से नहीं खरीदना पड़ेगा

  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले  में लगभग 59 लाख टन लिथियम मेटल का भंडार मिला है|  देश में पहली बार लीथियम का भंडार मिला है. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है  ऐसा पहली बार है जब देश में इतनी बड़ी तादाद में लीथियम मेटल  का भंडार मिला है. भारत लीथियम मेटल समेत प्रमुख मिनरल की सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ  है. दरअसल एलेक्ट्रॉनिक   व्हीकल और मोबाइल फोन की बैटरी तैयार करने में लीथियम मेटल का प्रयोग  होता है. लीथियम की मांग को पूरी करने के लिए अभी  तक भारत दूसरे देशों में पर निर्भर रहा है लेकिन अनुमान है कि लीथियम भंडार मिलने से देश को मदद मिलेगी और देश अब  इस दिशा में आत्मनिर्भर हो सकेगा. लीथियम मेटल का भंडार देश के जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मिला है. जीएसआई ने अपने बयान में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Northern Union Territory of Jammu and Kashmir) के रियासी जिले में लगभट 59 लाख टन लीथियम मेटल का भंडार मिला है. देश में लीथियम का भंडार मिलने से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर और मो...